Header Ads

फौजी की वीरता और प्यार की दर्द भरी कहानी। Fauji Sad Love Story in Hindi

Fauji Sad Love Story in Hindi


Fauji Sad Love Story in Hindi



Hello दोस्तों एक बार फिर हम लेकर आए हैं एक फौजी की वीरता और प्यार की दर्द भरी कहानी। Fauji Sad Love Story in Hindi, जो रणवीर और रागिनी दोनों अलग होकर भी एक साथ जुड़े रहे। जो हम सबको सीखाती हैं कि प्यार क्या है प्यार कैसे किया जाता है, और वीरता किसे कहते हैं। दोस्तों इस कहानी में प्यार और त्याग दोनों हैं, जो हमें प्यार करना और निभाना सीखाती हैं। हम उम्मीद करते हैं की आपको ये कहानी बेहद पसंद आएगी। अगर आप भारत देश के सच्चे भक्त है तो आपको ये कहानी जरूर पढ़नी चाहिए। तो फिर चलिए शुरू करते हैं आज की कहानी फौजी की लव स्टोरी

फौजी की वीरता और प्यार की दर्द भरी कहानी

एक रणवीर नाम का एक नौजवान लड़का था, जो एक फौजी था। रणवीर एक बहुत ही बहादुर और समर्पित सैनिक था, बचपन से ही उसे देश भक्ति का नशा चढ़ चुका था। फिर वह बड़ा हुआ और फौजी की वर्दी जॉइन करली। फौजी में आने के बाद रणबीर की जिंदगी देश की सेवा में ही बितती थी, वह हमेशा देश की रक्षा करने के लिए तत्पर रहता और सीमा के पास रहकर देश की रक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त करता था। वह खुद अपना कफ़न साथ लेकर आया है था। इसलिए रणवीर को किसी का भी डर नहीं था अपने देश के अलावा.....


रणवीर एक दिन अपने सैनिक मित्रों के साथ सीमा के उस इलाके में ड्यूटी पर था। उस दिन सभी सैनिक लोग और रणवीर एक पहाड़ी इलाके में आएं थे, लेकिन जैसे ही रणवीर ने अपनी नजरें दुसरी ओर डाली तो उसे एक खुबसूरत जवान लड़की सामने नजर आइ जिसका नाम रागिनी था। लेकिन वह इतनी खूबसूरत थी कि उसे देखकर कोई भी पागल हो जाएं



रागिनी की भी नजर रणवीर पर पड़ी, दोनों की नजरें एक हो गई। उस दिन रणवीर और रागिनी की आँखों का मिलन हुआ, और इससे उन दोनों के बीच एक अजीब सा महसूस होने लगा। वे दोनों अपने दिल की बातें एक दूसरे को बयां करें बिना ही समझ गए। आज उनके बीच प्यार उमड़ आया था।


फिर अचानक एक फौजी ने आकर रणवीर और रागिनी की नज़र भंग कर दी उसने आकर रणवीर से कहने लगा अरे रणवीर तु यहां क्या कर रहे हो। उस कहा कुछ नहीं यार, चलो चलते हैं। इतना कहकर रणवीर वह से चला गया। रागिनी जी वह से चली गई और दोनों ही पीछे मुड़कर एक दूसरे को निहारते रहे। आज दोनों को प्यार हो गया था, क्या करते बिचारे।

Fauji Ki Dard Bhari Prem Kahani

अब दोनों की जिंदगी प्यार में बदलने वाली थी, ऐसा 2-3 दिन तक चलता रहा दोनों ही उसी जगह पर आते और एक दूसरे को निहारते रहते। फिर एक दिन दोनों मिलें और अपने-अपने दिल की बात बताने लगे। रागिनी रणवीर से कहने लगी कि क्या आपको मुझे देखना अच्छा लगता है। रणवीर ने जवाब दिया हां मुझे आपको देखना अच्छा लगता है। क्या आपको अच्छा नहीं लगता, रागिनी ने कहा मुझे बहुत अच्छा लगता है कि। यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।


इसी तरह दिन ब दिन रणवीर और रागिनी का प्यार बढ़ता गया। लेकिन अब उनके प्यार में दुरियां आने वाली थी। दोनों ने एक दूसरे से प्यार की कसमें खाई की हम एक दूसरे के अलावा किसी और से शादी नहीं करेंगे, हम कभी अलग नहीं होंगे। लेकिन दुर्भाग्य से देश की सेवा के कारण रणवीर को दूसरे क्षेत्र में तबादला मिला। रणवीर आखरी बार रागिनी को मिलने आया, जब दोनों आमने सामने आएं तो एक दूसरे की आंखों में आसूं थे। दोनों आते ही एक-दूसरे की बाहों में भर लिया।


रागिनी पुरी तरह टुट चुकी थी कि अब हमारा मिलन अभी नहीं होगा। लेकिन रणवीर ने रागिनी को हिम्मत दी की भले ही हम दोनों अलग हो जाएं लेकिन हमारी आत्मा कभी अलग नहीं होंगी। हमारा प्यार कभी कम नहीं होगा, उसके बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन वे दोनों दूर रहने के बावजूद एक दूसरे से जुड़े रहने की कोशिश करते थे। उनके बीच में लंबी और प्यार भरी चिट्ठी लिखनी शुरू हुई।

Fauji Sad Love Story in Hindi

एक दिन बोर्डर पर अचानक ही लड़ाई शुरू हो गई। उस हमले के दौरान रणवीर घायल हो गया, फिर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और वहां इलाज किया जा रहा था। रागिनी को इसकी खबर मिली और वह तुरंत ही अस्पताल पहुंची।

रागिनी ने रणवीर के बिल्कुल पास बैठी और जब रणवीर को ऐसी हालत में देखा तो उसकी आंखों में आसूं आने लगे, और धीरे-धीरे उनके चेहरे को छूने लगी। रणवीर अपनी आँखें खोलकर उसे देखा और मुस्कान पर मुस्कान दे दी, उनका प्यार आज उन्हें दुनिया के सबसे खुश इंसान बना दिया।



रागिनी को अपने सामने देखकर रणवीर ने एक प्यारी सी मुस्कान कर दी। उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी तो वह ठीक था, अस्पताल में 1 हफ्ते तक रणवीर का इलाज जारी रहा। लेकिन देश की सेवा को मानते हुए रणवीर को अपनी ड्यूटी पर वापस जाना पड़ा। रागिनी अपने प्यार के विरुद्ध आने वाले खतरों को जानती थी, उसे पता था कि हम कभी एक नहीं होंगे। क्योंकि रणवीर पक्का देश भक्त था वह किसी भी हाल में अपने देश की सेवा नहीं छोड़ने वाला था। लेकिन वह उसे समझने का प्रयास करती थी।


और वह दोनों फिर से जुदा हो गए, लेकिन दोनों के बिच प्यार की चिठ्ठि चलती थी। उसी के सहारे दोनों जी रहे थे। दिन बितते गए और एक दिन ऐसा आया की एक खतरनाक हमले में रणवीर शहीद हो गया। उसने प्यार और वीरता को अलविदा कह दिया, रागिनी को जब उसकी खबर मिली तो उसका दिल टूट गया। उसकी आँखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। और उसका दिल दर्द से भर गया, आज उसका प्यार उसे बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया।

फौजी की लव स्टोरी। Fauji Ki Love Story in Hindi

रागिनी के पास अब उसके प्यार की यादें ही रह गईं थी। रणवीर ने कहा था कि भले ही हम खत्म हो जाएं, लेकिन हमारा प्यार कभी खत्म नहीं होगा। हमारा प्यार हमेशा एक दूसरे के दिल में जिन्दा रहेगा। वह रणवीर की स्मृतियों को अपने दिल में समेटे हुए आगे बढ़ी, लेकिन खुद को सम्पूर्ण रूप से अकेला महसूस करती थी।


रागिनी ने अपने जीवन के दौरान रणवीर के लिए एक समर्पित Library पुस्तकालय स्थापित की। जहां पर बच्चे और युवा लोग उनकी कहानी से प्रेरणा ले सकेंगे। और लोगो के दिल में रणवीर की तरह प्यार और वीरता का जन्म हो, रागिनी सबको याद दिलाना चाहती थी कि वीरता और प्यार हमेशा जीवित रहता है। चाहे हम फिजिकल्ली मौजूद हों या न हों...


रागिनी अब अपने दुःख भरे जीवन को उसके प्यार की यादों के साथ आगे बढ़ा रही है। उसके दिल में रणवीर की यादें हमेशा ही जीती रहेंगी, वह सबकुछ भुलने को तैयार हैं लेकिन उसके प्यार और उसकी यादों को कभी नहीं भुलेंगी । और उसका प्यार कभी नहीं मरेगा। वह फौजीओ की बहादुरी को सलाम करती है और अपने देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।



Moral: दोस्तों सुना आपने कितनी दर्दनाक Fauji sad love story है, इसे प्यार और फौजी की वीरता कहते हैं। आज कल के लोग प्यार में अंधे होकर कुछ भी करने को तैयार हैं। इसे प्यार नहीं कहते, इसे एक गन्दी वासना और स्वार्थ कहते। जो उसे प्यार के अलावा कुछ दिखता ही नहीं। प्यार का दुसरा नाम त्याग है, किसी की भावनाओं को समझे, अपने देश के प्रति समर्पित रहे, इसे वीरता और प्यार करते हैं।

हम उम्मीद करते हैं की आपको ये कहानी Fauji Sad Love Story in Hindi बेहद पसंद आई होगी अगर आप सच्चे देश भक्त और आप किसी को सच्चा प्यार करते है तो आप रणवीर और रागिनी की इस कहानी को अपने दोस्तों और सदस्यों को शेयर करना न भूलें, इसे पुरे देश में फैला दो। ताकि सबको पता चले कि भले ही हम खत्म हो जाएं लेकिन हमारी वीरता और प्यार हमेशा जीवित रहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ